जापान जाएगा बाल वैज्ञानिक अनिल
अनिल और प्रधानाध्यापक, फाइल फोटो।
सकुरा एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक भ्रमण टीम में शामिल
शिवमनोज कुमार | रामगढ़
अपनेप्रतिभा का लोहा मनवा चुका रामगढ़ का बाल वैज्ञानिक अनिल जापान की सैर करेगा। इसका चयन सकुरा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत शैक्षणिक भ्रमण के लिए जापान जाने वाली टीम में किया गया है। सरकार की ओर से बाल वैज्ञानिक को सूचित किया गया है। वही इंस्पायर अवार्ड स्कीम झारखंड के उपनिदेशक सह राज्य नोडल पदाधिकारी आभा कुसुम तिर्की ने जिला शिक्षा पदाधिकारी रामगढ़ को पत्र भेजा कर अनिल के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
स्कूलके शिक्षक हैं गौरवान्वित
तोपा-दूधमटियानिवासी कृष्णा करमाली का पुत्र अनिल रामगढ़ जिला के मांडू प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय तोपा का छात्र है। प्रधानाध्यापक देवनंदन ठाकुर ने बताया कि अनिल के जापान जाने वाले टीम में चुने जाने की सूचना जब से मिली है स्कूल के शिक्षक अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं उसके परिजन और स्कूल के बच्चों में भी खुशी का माहौल है।
अनिलनेशनल लेबल साइंस एग्जिबिशन में झारखंड में था प्रथम : अनिलने छह से आठ अक्टूबर 2014 के बीच नई दिल्ली में इंस्पायर अवार्ड स्कीम के तहत आयोजित नेशनल लेबल साइंस एग्जिबिशन में झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उसने शिक्षिका कुमारी रीना सिंह के मार्गदर्शन में भू धंसान की समस्या और समाधान का मॉडल बनाकर एग्जिबिशन में प्रदर्शित किया था। जिसमें बताया कि खदान को आरंभ करने के क्रम हटाए गए ओबी अर्थात मिट्टी, पत्थर जैसे अनावश्यक उपयोगी पदार्थों को क्रसर मशीन की सहायता से पीस कर पानी के साथ घोल बनाकर कंप्रेशर पाइप की सहायता से बंद भूमिगत खदानों में डाला जाएगा तो इससे भू धंसान की समस्या खत्म हो जाएगी। वही ओबी के कारण अनुपयोगी हुए बहुत बड़े भू भाग भी कृषि के लिए उपलब्ध बना रहेगा। इस विधि के प्रयोग से बालू जैसे मूल्यवान संसाधनों का अनावश्यक उपयोग रुक सकेगा।