पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब पीकर घर आने पर होगी बेलन से पिटाई

शराब पीकर घर आने पर होगी बेलन से पिटाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराब बेचते 1500 और पीते हुए पकड़े जाने पर 1000 रुपए का लगेगा जुर्माना

भास्करन्यूज | कुजू

शराबबिक्री पर रोकथाम लगाने को लेकर रविवार को करमा की महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व महिला नेत्री संगीता कुमारी कर रही थी। रैली में मुख्य रूप से मांडू प्रमुख चंद्रमणि देवी शामिल थी। रैली के माध्यम से महिलाओं ने क्षेत्र के अंबागढा, बरमसिया, जमुनिया, नारायणपुर, नारीटांड़, बलिया, जतराटांड़ आदि गांवों में घूमकर शराबियों को शराब नहीं पीने तथा शराब बेचने की हिदायत दी। रैली में शामिल महिलाओं ने कहा कि शराबी पतियों द्वारा हमेशा प्रताड़ित किया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर घर में पति शराब पीकर पहुंचते है तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अगर शराबी पति घर में शराब पी कर आते है तो उसकी बेलन से पिटाई करेंगे। महिलाओं ने कहा कि आज चारो ओर शराब की बिक्री खुलेआम की जा रही है। जिस पर रोक लगाने की आवश्यकता है। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शराब विक्रेता शराब बेचते पकड़े जाते है तो 1500 रुपए और पीने वाले व्यक्ति पकड़े गए तो 1000 रुपए जुर्माने के तौर पर दंडित किया जायेगा। रैली पटेल चौक करमा से प्रारंभ होकर बलिया जाकर समाप्त हुई। रैली में करमा उत्तरी पंचायत की उप मुखिया वीणा देवी, अंजू देवी, अनीता देवी, प्रतिमा देवी, सुनीता देवी, कुंती देवी, फूलो देवी, सुलेखा देवी, मंजू देवी, सुशीला देवी समेत काफी संख्या में महिलाएं शामिल थी।

पंचायतको नशा मुक्त बनाने का लिया निर्णय

घाटोटांड़| मांडूप्रखंड के इचाकडीह पंचायत में रविवार को महिलाआें और पुरूषों की बैठक हुई। इसमें पंचायत को पूरी तरह से नशा मुक्त करने को लेकर रणनीति बनाई गई। साथ ही नशा मुक्ति को लेकर पंचायत में विभिन्न महिला समिति के द्वारा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। मुखिया विनोद रजवार ने कहा कि पंचायत में युवा नशे की जद में रहे हैं। गांव के घरों में छोटे छोटे बच्चे शराब पी रहे हैं। कहा गया कि सबसे पहले ग्रामीण अपने घर के सदस्यों की निगरानी कर उन्हें नशा से मुक्त करावें। इसके अलावा बैठक में शामिल पंचायत के नौ महिला समिति के सदस्यों ने शराब भट्ठी को ध्वस्त करने का भी फैसला लिया। साथ ही शराब बनाने और पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। भट्ठियों को तोड़ने का अभियान सोमवार से चलाया जाएगा। इस अभियान का नेतृत्व पंचायत की महिला समिति करेगी। बैठक की अध्यक्षता बेबी देवी और संचालन निर्मला देवी ने किया। मौके पर पंसस जगदीश रजवार, मुन्नी देवी, मीना मिंज, सोनिया देवी, गीता देवी, राखी देवी, सुनीता देवी, विनिता देवी, चांदो देवी, मरियम एक्का आदि शामिल थे।