पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांडू : एसडीओ ने अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

मांडू : एसडीओ ने अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडू | उपायुक्तके निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी केके राजहंस ने रविवार को अंचल कार्यालय मांडू का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व से संबंधित संचिकाओं की जांच की। जांच के क्रम में एसडीओ ने सीओ रविंद्र कुमार को लंबित राजस्व के प्रति कैंप कर समस्याओं का निपटारा करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रति दिन मामले की प्रगति रिपोर्ट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने की बात कही। पश्चात इसके उन्होंने कार्यालय के सभी कर्मियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने सीसीएल, एनएचएआई और टिस्को कंपनी द्वारा भूमि के सत्यापन और हस्तांतरण ससमय नहीं होने के कारण खनन कार्य के अलावा कई परियोजनाओं का कार्य लंबित बताया। एसडीओ ने संबंधित समस्याओं का समाधान के लिए कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर प्रभारी अंचल निरीक्षक विजय गोप, रामरतन पांडेय, शिवशरण साहू, बैजनाथ प्रसाद, रंजीत सिंह, लालेश्वर करमाली, उमेश प्रसाद, वासुदेव प्रसाद समेत कई अन्य कर्मी मौजूद थे।