प्रशिक्षण का मिला प्रमाण पत्र
चाईबासा| स्टारस्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रायोजित बैंक ऑफ इंडिया द्वारा छह दिवसीय सूकर पालन प्रशिक्षण का समापन हुआ। इसमें संस्थान के निदेशक जीसी मुंडारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मौके पर निदेशक ने सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को सूकरपालक एवं पूर्व प्रशिक्षणार्थी से भेंट कराकर शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जहां ब्रजमोहन सामड से व्यवहारिक ज्ञान संबंधी जानकारी दी। मौके पर टोंटो, झींकपानी, खूंटपानी, तांतनगर, मंझारी एवं सदर प्रखंड के शिक्षित ग्रामीण युवक-युवतियों ने भाग लिया।