पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदस्यों की संख्या होगी 29

सदस्यों की संख्या होगी 29

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामें वार्डों के परिसीमन के बाद अब पंचायत समिति जिला परिषद के आकार को भी निर्धारित मानक के आधार पर परिसीमन करने का काम शुरू कर दिया गया है। 10 फरवरी तक परिसीमन का काम पूरा होते ही इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। विभिन्न प्रखंडों के परिसीमन के बाद जिला परिषद के सदस्यों की संख्या में 6 नए सदस्य पंचायत चुनाव में जुड़़ जाएंगे। वर्तमान आबादी के अनुसार विभिन्न पंचायत समितियों का आकार भी बढ़ जाएगा। नए परिसीमन के आधार पर 32 नए पंचायत समिति के सदस्यों की संख्या बढ़ेगी। प्रखंड स्तर पर परिसीमन के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके आधार नए गजट में निर्धारित मानकों के आधार पर जिला परिषद पंचायत समिति का आकार तय होगा

ये भी जानें

{जिला परिषद के सदस्यों की संख्या पहले थी : 23

{ परिसीमन के बाद जिप सदस्यों की संख्या होगी : 29

{ जिला परिषद सदस्यों की संख्या बढ़ेगी : 6

{ पंचायत समिति की संख्या पहले थी : 120

{ परिसीमन के बाद पंचायत समिति की संख्या होगी : 152

{ पंचायत समिति के सदस्यों की संख्या बढ़ेगी : 32

^पंचायत चुनाव से पूर्व निर्धारित मानकों के आधार पर वार्ड, पंचायत समिति जिला परिषद के आकार को निर्धारित करने के लिए परिसीमन किया जा रहा है। आबादी के आधार पर परिसीमन का काम किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।^ उमामहतो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी

ये होगा लाभ

जनगणनाके हर 10 साल के बाद क्षेत्र की आबादी की गणना की जाती है। उसी के आधार पर जन प्रतिनिधि की संख्या तय की जाती है। वर्तमान में 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में किए जाने वाले परिसीमन के बाद 2025 में फिर से परिसीमन का कार्य होगा। आबादी के आधार पर जनप्रतिनिधित्व पंचायतों को मिलती है। इससे संबंधित क्षेत्र में विकास योजनाओं का शामिल कराने का अवसर मिलता है। आबादी के आधार पर किस क्षेत्र में विकास की जरूरत है इसका निर्धारण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाएगा।

नौ प्रखंडों में बढ़ी पंचायत समिति

जिलाके 9 प्रखंडों में पंचायत स्तर पर किए गए परिसीमन के आधार पर 32 पंचायत समिति के सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। एक पंचायत के अंदर 7 हजार की आबादी से अधिक होने पर नया पंचायत समिति बनाया जाएगा। वैसे पंचायत जहां की आबादी साढ़े सात हजार के लगभग हो गई है वहां एक नया पंचायत समिति सदस्य बनेगा। इस आंकड़े के आधार पर जिला के 9 प्रखंडों में पंचायत समिति के सदस्यों की संख्या बढ़ जाएगी।

छह प्रखंडों में होंगे नए जिप सदस्य

प्रखंडस्तर पर किए जाने वाले परिसीमन के आधार पर जिला परिषद का आकार तय किया जाएगा। वैसे प्रखंड जहां की आबादी वर्तमान में 75 हजार से अधिक हो गई है। वहां नए जिला परिषद का गठन किया जाएगा। किसी प्रखंड की आबादी पिछली पंचायत चुनाव के समय 70 हजार थी जो बढ़कर डेढ़ लाख हो गई है तो ऐसे प्रखंड में आबादी को देखते हुए एक के स्थान पर दो जिला परिषद का सदस्य बनाया जाएगा। जिन प्रखंडों में आबादी के बढ़ने के कारण और जिला परिषद सदस्य बनेंगें उनमें खूंटपानी, बंदगांव,चक्रधरपुर, सोनुवा, गोइलकेरा मझगांव प्रखंड शामिल हैं।

यहां बढ़ेगी जिला परिषद सदस्य की संख्या

प्रखंडपहले थी जिप संख्या अब होगी जिप की संख्या

खूंटपानी1 2

बंदगांव 1 2

चक्रधरपुर 2 3

सोनुवा 1 2

गोइलकेरा 1 2

मझगांव 1 2

इन प्रखंडों में बढ़ा पंचायत समिति का आकार

प्रखंडपहले थी अब होगी पंचायत समिति पंचायत समिति

गोइलकेरा10 16

बंदगांव 13 19

सोनुवा 12 16

नाेवामुंडी 18 20

खूंटपानी 13 14

झींकपानी 7 9

तांतनगर 10 12

मंझारी 10 11

सदर 14 20

चाईबासा जिला पंचायती राज कार्यालय