प्रतियोगिता के लिए आवेदन मिलना शुरू
चाईबासा| पान-तांतीयुवा मंच के तत्वावधान में आगामी 28 दिसंबर को निःशुल्क सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए आवेदन पत्र मिलना शुरू हो गया है। चाईबासा के विवेक भारती बुक स्टोर, ज्योति फोटो स्टेट, अमर पेपर दुकान, पीसी प्वाइंट साइबर कैफे, नेट गैलेक्सी साइबर कैफे टुंगरी, जेवियर स्कूल के पास स्थित दुकान आदि स्थानों पर आवेदन पत्र उपलब्ध है। यह जानकारी मंच के महासचिव चुलेन कुमार दंडपाट तथा उपाध्यक्ष निर्मल पान ने संयुक्त रूप से दी है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्रों को भरने के बाद इन्हीं स्थानों पर जमा करना है। इसमें कक्षा 3 से लेकर स्नातक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर रखी गई है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र कुमारडुंगी, मझगांव, झींकपानी, तांतनगर, मंझारी, सरायकेला, चक्रधरपुर आदि स्थानों में भी भेजा गया है।