बाइक चोर गिरफ्तार, गया जेल
चाईबासा| मंझारीथाना अंतर्गत सानरूंजू जांगीउल्ला गांव निवासी तुराम बिरूली को पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने बाइक चोर के पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है। चोर ने विगत 20 नवंबर को बाइक की चोरी की थी। इस संबंध में बाइक मालिक ने मंझारी थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया था।