बैठक में एक बूथ, 25 यूथ का लिया संकल्प
चाईबासा| मझगांवविधानसभा के कुमारडुंगी, मंझारी तांतनगर प्रखंड के बाईहातु, झरझरिया, उलीहातु के बुथ स्तरीय कार्यकर्त्ताओं प्रभारी पदाधिकारियों की बैठक विधान सभा प्रभारी शिव कुमार राम की अध्यक्षता में हुई। इसमें विधायक बड़कुवर गागराई रंजीत गिरी विशेष रूप से उपस्थित थे। विधायक ने कहा कि आनेवाले विधान सभा चुनाव में हर बुथ पर 25 कार्यकर्त्ताओं के द्वारा मुस्तैदी के साथ डटे रहेंगे। रंजीत गिरी ने आगे कहा कि भाजपा के सभी छह मोर्चा के कार्यकर्त्ता टोली बनाकर गांवों जन संपर्क अभियान चलाएंगे आैर जनता को जागरूक कर भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का कार्य करेंगे। बैठक में मंझारी प्रखंड के युवा मोर्चा की सम्मेलन 28 सितंबर को करने का निर्णय लिया गया। मौके पर जगन्नाथ बेहरा, राजेश, विदेशी यादव, रूप चंद्र बेहरा, दुर्गाचरण नाग, गुरुचरण बंकिरा, सोनाराम माधव पान, पवन पान, गोविन्द्र पान, कालीचरण पान, वशिष्ट प्रधान, कैलाश निषाद, पेजे कारवां, प्रधान सवैंया, राजा कुलंडिया, कृष्णा सवैंया, राजेश सुंडी, सुरेश चन्द्र गोप, भरत विरूली, जगन्नाथ जामुदा आदि उपस्थित थे।