रोशन को हरा कर आरआरपी बना विजेता
हाटगम्हरिया। नवयुवक संघ दामोदरपुर के तत्वावधान में खेले जा रहे दो दिवसीय फुटबाॅल टूर्नामेंट का खिताब आरआरपी मंझारी ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबला में आरआरपी मंझारी ने रोशन एकेडमी को एकतरफा मुकाबले में हराया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक दीपक बिरूवा ने विजेता, उपविजेता अन्य को पुरस्कृत किया। मौके पर उन्होंने टिस्को के सहयोग से भव्य स्टेडियम बनवाने की भी घोषणा की। 30 एकड़ में फैले इस भूमि पर स्टेडियम बन जाने से फुटबाॅल के साथ क्रिकेट, तीरंदाजी आदि खेलों को बढ़ावा मिलेगा। तृतीय स्थान पर मां तारिणी क्लब चाईबासा चौथे स्थान पर हंगरागुटु जेएमएम जोहार की टीम रही। विधायक दीपक ने मैन आॅफ मैच का पुरस्कार बिरसा बिरूवा, मैन आॅफ सीरीज का पुरस्कार सिंहराय मूर्मू, बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार महावीर टुडू को मिला। मौके पर प्रमिला सिंकू, राजेन गागराई, कृष्णा कुम्हार, बिस्टुम गोप, मंगल सिंह हेम्ब्रम, छोटेलाल सिंकू, सोमनाथ सिंकू, राकेश सिंकू, रविशचन्द्र गोप, विनोद गोप, मुकेश गोप, बलवंत गोप, रेफरी डीसिंग हेम्ब्रम, रविश चन्द्र गोप, सुभाष गोप, राम सिंकू, मदन गोप, पुरूषोतम सिंकू, दीपक गोप, राजू गोप, मानसिंह सिंकू,प्रमोद सिंकू, सुखलाल गागराई आदि उपस्थित थे।
फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम के खिलाड़ी अतिथिगण।
चंपुआ फुटबाॅल टूर्नामेंट पर सारंडा का कब्जा
चंपुआ| बापूजी क्लब की ओर से चंपुआ के मुकुंदपुर गांव में ग्रामीण स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मैच सारंडा एकादश असैकेला स्टार एकादश के बीच खेला गया। इसमें सारंडा ने असैकेला को 2-1 गोल से हरा कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। जबकि तीसरे स्थान पर चंपुआ की राजू एकादश चौथे स्थान पर जामुदलक के मेसी एकादश की टीम रही। विजेता उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व जिप सदस्य गिरिजा शंकर साहू ने पुरस्कृत किया गया। मौके पर मो. हमीर, गोवर्धन खिलार, जतिन महांता शंकर महान्ता आदि उपस्थित थे।