पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थई में लगा मोतियाबिंद जांच शिविर

थई में लगा मोतियाबिंद जांच शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| राष्ट्रीयस्वास्थ्य बीमा योजना के लाभुकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंझारी प्रखंड के रोलाडीह पंचायत के थई गांव में सोमवार को निःशुल्क मोतियाबिन्द जांच शिविर का आयोजन किया गया। आसरा संजीव नेत्रालय द्वारा आयोजित इस शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ सजीव कुमार तिरिया द्वारा 40 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। इस दौरान डाॅ तिरिया ने बताया कि गांव के अधिकांश लोग मोतियाबिन्द की समस्या से पीड़ित हैं, लेकिन गरीबी जानकारी के अभाव में अपना इलाज नहीं करा पाते हैं। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों के पास स्मार्ट कार्ड है, वे संजीव नेत्रालय में अपना इलाज करा सकते हैं। इस शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच के अलावा उन्हें स्मार्टकार्ड के लाभ एवं उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। मौके पर रीता देवी, वनबिहारी साहू, अनामिका, अशोक कुमार सिंकू, मुखिया नरोत्तम गोंड उपस्थित थे।