जिप उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, मिलीं खामियां
चाईबासा| जिपउपाघ्यक्ष चांदमनी बलमुचू ने मंगलवार को मंझारी का दौरा किया। उन्होंने महिलाओं के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इसमें उन्हें ढेरों खामियां मिलीं। इसमें करीब 36 युवतियां प्रशिक्षण ले रही हैं, लेकिन केंद्र की चहारदीवारी नहीं है। ऐसे में प्रशिक्षणार्थी असुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सारंडा में बनाया जाना था, लेकिन सही जगह नहीं मिलने के कारण मंझारी में बनाया गया। इस का उदघाटन तत्कालीन केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश की देखरेख में हुआ था।