पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यालय प्रबंधन की शिकायत लेकर डीसी से मिलने पहुंचीं छात्राएं

विद्यालय प्रबंधन की शिकायत लेकर डीसी से मिलने पहुंचीं छात्राएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मेदिनीनगर/ पांडू

कस्तूरबागांधी आवासीय विद्यालय पांडू की छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन की अव्यवस्था को लेकर बुधवार को डीसी से मिलने पहुंचीं। काफी इंतजार के बाद वे डीईओ से मिलीं। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें सही मात्रा और गुणवत्ता का भोजन नहीं दिया जाता है। भोजन मीनू के अनुसार नहीं बनाया जाता। मैट्रिक की परीक्षा नजदीक होने के बाद भी उन्हें पढ़ने का समय नहीं दिया जाता, जिससे पढ़ाई बाधित हो रही है।

डीईओ ने उन्हें आश्वस्त कराया कि उनकी परेशानी दूर की जाएगी, जबकि वार्डन नीलम देसाई का कहना है कि छात्राओं की शिकायत सही नहीं है। छात्राएं मोबाइल से बात करती रहती हैं। बार-बार अभिभावक से मिलना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें मना किया जाता है। वे यूनीफार्म में परीक्षा भी देना नहीं चाहती है। वार्डन ने कहा कि मंगलवार को विद्यालय के काम से डालटनगंज गई थी।

बुधवार को विद्यालय पहुंची तो पता चला छात्राएं उनकी शिकायत करने गयी हैं। इधर जिला परिषद अध्यक्ष अनिता देवी के प्रयास से छात्राओं की बात डीसी तक पहुंचाई गयी। डीसी के अदेश पर डीएसई कार्यालय में कार्यरत कस्तूरबा प्रबंधन अधिकारी गुरुवार को पांडू विद्यालय जाकर मामले की जांच करेंगे।