- Hindi News
- परीक्षा शुरू होने के पूर्व प्रश्नपत्र वज्रगृह का निरीक्षण करें केंद्राधीक्षक : डीईओ
परीक्षा शुरू होने के पूर्व प्रश्नपत्र वज्रगृह का निरीक्षण करें केंद्राधीक्षक : डीईओ
एनसीसी बी सर्टिफिकेट की परीक्षा 15 को
मेदिनीनगर: एनसीसी 44 बटालियन झारखंड के कैडेटों की सर्टिफिकेट बी परीक्षा 15 फरवरी को होगी। इसकी जानकारी जेएस कालेज के एनसीसी आफिसर कैप्टन डा एसके पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि जीएलए कालेज में 10 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा में लिखित के साथ फील्ड क्राफ्ट ड्रिल टेस्ट भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में एनपी विवि के सभी कॉलेज यूनिट के कैडेट शामिल होंगे।
परीक्षा केंद्र बदला
इधरछात्रों की परेशानी को देखते हुए निर्धारित परीक्षा केंद्रों में एक केंद्र को बदल दिया गया है। हुसैनाबाद अनुमंडल के मोहम्मदगंज प्रखंड स्त्रोन्नत उवि मोहम्मदगंज के छात्रों का परीक्षा केंद्र अब राजकीय मवि हैदरनगर कर दिया गया है। छात्रों अभिभावकों की आपत्ति पर विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने विभाग से इसकी शिकायत करते हुए परीक्षा केंद्र को बदलने की मांग की थी। पूर्व में इस स्कूल का परीक्षा केंद्र बक्षी उवि जपला को बनाया गया था। अब स्त्रोन्नत उवि मोहम्मदगंज के 482 विद्यार्थी राजकीय मवि हैदरनगर में परीक्षा देंगे।
भास्कर न्यूज | मेदिनीनगर
जिलाशिक्षा पदाधिकारी ने मैट्रिक इंटर की परीक्षा को लेकर बीईईओ तथा सभी परीक्षा केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की। डीआरडीए सभागार में आयेाजित बैठक में उन्हें निर्देश दिया गया कि वे कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने की पूरी तैयारी करने के साथ ही पर्याप्त संख्या में बेंच-डेस्क परीक्षार्थियों के लिए पेयजल शौचालय की व्यवस्था को दुरूस्त रखें। परीक्षा केंद्राधीक्षकों ने पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की बात कही। डीईओ ने केंद्राधीक्षकों को कहा कि परीक्षा शुरू होने के पहले 14 फरवरी को सभी केंद्राधीक्षक प्रश्नपत्र वज्रगृह अथवा बैंक कोषागार जाकर निरीक्षण कर यह सुनिश्चत कर लें कि उनके लिए आवंटित प्रश्नपत्र सह उत्तर पुस्तिका सुरक्षित रखी गयी है अथवा नहीं। बैठक में यह भी कहा गया कि परीक्षाकेंद्रों पर छात्रों के लिए मोबाइल वर्जित होगा। वीक्षकों के प्रतिनियोजन में इस बात का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए कि वीक्षक के स्कूल या परिजन से कोई छात्र वहां हो। बैठक में हुसैनाबाद एसडीओ उदयकांत पाठक के अलावा बीईईओ केंद्रधीक्षक धनेश्श्वर उरांव, शशिकांत पाठक, रामनाथ श्रमिक, जवाहरप्रसाद, प्रफुल्लचंद सिंह, अरुण वैद्य, जगन्नाथ सिंह आदि मौजूद थे।