- Hindi News
- आदिवासियों को समृद्ध करने का माध्यम बनेगा मेला : अनिता
आदिवासियों को समृद्ध करने का माध्यम बनेगा मेला : अनिता
मेदिनीनगर | जिपअध्यक्ष अनिता देवी ने कहा कि राजा मेदिनी राय को याद करने के साथ ही यह मेला आदिवासी समाज के विकास का माध्यम बने हमारा यही प्रयास होगा। यह मेला आदिवासियों को समृद्ध करने वाला साबित हो इसके लिए जिला परिषद हर संभव प्रयास करेगा। वे बुधवार को दुबियाखांड में आयेाजित दो दिवसीय आदिवासी कुंभ मेला के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि हर साल यह मेला विकसित होता जाए जिला परिषद का यही प्रयास होगा। जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज के नायक राजा मेदिनी राय के कार्यकाल में यहां की जनता के लिए जो समृद्धि उन्होंने बहाल की थी, उसे फिर से लाने का प्रयास करने की जरूरत है।
हुसैनाबाद विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने कहा कि सरकारी विकास योजनाओं का लाभ आदिवासी समाज के वंचित तबका पहुंचे इसके लिए ईमानदार प्रयास करने की जररूत है। ऐसे आयोजन से एक स्थान पर समाज के अधिक से अधिक लोगों को उनके अधिकार और उनके लिए लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया जा सकेगा। डीडीसी बिंदेश्वरी ततमा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को मिल सके इसके लिए हमने सहां संबंधित विभागों का 20 स्टॉल लगाया है। सभी स्टॉल पर यहां पहुंचे आदिवासी समाज के लेागों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर एडीएम लॉ एंड आर्डर लालचंद डाडेल, प्रमोद सिंह, अर्जुन सिंह, रामलव प्रसाद, कौलेश्वर मोची, पीएन दुबे आदि मौजूद थे।
51जोड़ों की हुई शादी
आदिवासीकुंभ मेले मेें जिला प्रशासन ने 51 जोड़ों की शादी करायी। उन्हें सरकार की ओर दी जाने वाली सहायता राशि के चेक आदि प्रदान किए गए। इसके साथ ही 18 लोगों को राष्ट्रीय पारिवारिक योजना के तहत लाभ दिया गया। सिलाई मशीन और मजदूरों के लिए आवश्यक कुदाल, गेंता अन्य सामान का वितरण किया गया।