पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीसरे दिन भी जारी रहा कृष्णा का अनशन

तीसरे दिन भी जारी रहा कृष्णा का अनशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | अपनीजमीन पर कब्जा और उस पर पत्थर तोड़ाई के विरोध में कचहरी परिसर में अनशन पर बैठे कृष्णा सिंह की स्थिति बिगड़ती जा रही है। अकेले धरना पर बैठे कृष्णा की देखरेख के लिए बुधवार को उनकी प|ी वृंदा देवी भी वहां पहुंच गयी है। पति की यह हालत देख वृंदा कुछ भी बोलने के बजाय चुपचाप रोती रही। कृष्णा का कहना है कि एसपी डीसी से शिकायत के बाद भी उसकी शिकायत पर जिला प्रशासन उदासीन बना हुआ है। लोग उसे डरा धमका रहे हैं और उसे उसके जमीन से बेदखल करना चाहते हैं। कृष्णा के अनशन पर बैठने की तीन दिन बीतने के बाद भी कोई पदाधिकारी वहां नहीं पहुंचा था। इस बीच भाजपा नेताओं ने उससे मुलाकात की और उसकी समस्याओं को जानकारी प्राप्त कर जिला प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की। परशुराम ओझा और सुरेंद्रनाथ पाठक सक्रिय रहे। परशुराम ओझा ने एसडीओ सुरेंद्र वर्मा से बात की और इस पर अपनी आपत्ति जतायी। भाजपा नेता ने कहा कि यहां सरकार बदल गयी परंतु स्थिति में बदलाव नहीं हुआ है। प्रशासन पूरी तरह बेपरवाह बना हुआ है।