पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेयरमैन रोड पर बस की चपेट में आने से दस वर्षीय बच्ची घायल

चेयरमैन रोड पर बस की चपेट में आने से दस वर्षीय बच्ची घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | शहरथाना क्षेत्र के हमीदगंज के चेयरमैन रोड पर शिव मंदिर के समीप सुबह आठ बजे रोटरी स्कूल की पांच नंबर बस की चपेट में आने से दस वर्षीय बच्ची लक्ष्मी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी कुमारी के माता-पिता नहीं है। वह अपने मौसा शंकर चौधरी के यहां रह कर पढ़ाई करती है। वह ट्यूशन पढ़कर अपने घर जा रही थी। इसी क्रम में रोटरी स्कूल बस का पिछले चक्के की चपेट में आने से उसका दाहिना पैर पूरी तरह से जख्मी हो गया। इधर रोटरी स्कूल प्रबंधन ने 25 हजार रुपए प्रभावित के परिजनों को दी। साथ ही इलाज का खर्च उठाने का भी भरोसा दिया है।