पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगवा युवकों का कंकाल बरामद

अगवा युवकों का कंकाल बरामद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपहरणके एक माह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद अपहृत केकरगढ़ निवासी सुरेंद्र यादव लावालौंग थाना क्षेत्र के निरंजन यादव का क्षत-विक्षत शव पांकी थाना क्षेत्र के लावाबार जंगल से बरामद किया गया।

पुलिस अपहृत दोनों युवकों को खोज नहीं पाई। शव मिलने की सूचना अपहृत के भाई जगदीश यादव ने स्थानीय प्रशासन को दी। उसके बाद प्रशासन के लोग रेस हुए और मृत के नरकंकाल को लेकर पांकी पहुंचे। मृतक के परिजनों ने शव को लेकर पांकी चौक जाम कर दिया। गौरतलब हो कि दोनों युवक 4 जनवरी को हेरहंज मेला देखकर मोटरसाइकिल से पांकी लौट रहे थे। इसी क्रम में दोनों का अपहरण हो गया था। इस संबंध में अपहृत के भाई जगदीश यादव ने हेरहंज पांकी थाने में लिखित सूचना दी थी।

अपहृत के भाई ने बताया कि मंगलवार को लावाबार के चरवाहों ने बताया कि दो शव जंगल में फेंका हुआ है, जिसे जानवर खा चुके हैं। जब हमलोग वहां गए तो उसके कपड़े से पहचान हुई। इसके बाद इसकी सूचना थाना को दी। इस घटना से आक्रोशित केकरगढ़ ग्राम के ग्रामीणों ने समाजवादी नेता रंजन यादव के नेतृत्व में पांकी-मेदिनीनगर मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया। लोग धरना पर बैठ गए। यादव का कहना है कि अगर प्रशासन के लोग समय रहते इस घटना पर गंभीरता दिखाते तो युवकों की जान नहीं जाती। उन्होंने प्रशासन के उच्चाधिकारियों से इसकी जांच कर दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही साथ मृतक के परिजनों को दस-दस लाख रुपए सरकारी नौकरी देने की मांग की। मौके पर विजय सिंह, विनोद यादव, सोनू यादव, जगदीश यादव, डोमन यादव, लच्छु यादव, शम्भु साव सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। करीब एक घंटे बाद पुलिस निरीक्षक इन्द्रासन चौधरी ने जाम स्थल पर आकर जाम को हटया।