दुर्घटना में अधेड़ जख्मी, रेफर
हुसैनाबाद | थानाक्षेत्र के गारेगोरे गांव के एक अधेड़ टेंपो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग के गमरिया गांव के समीप गारेगोरया गांव के चालीस वर्षीय वीरेंद्र यादव साइकिल से घर वापस लौटने के दौरान विपरीत दिशा से रहा एक टेंपो के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वीरेंद्र यादव का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में करने के बाद चिकित्सकों ने मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया।