पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेसियों ने परिचर्चा में किया आत्मनिरीक्षण

कांग्रेसियों ने परिचर्चा में किया आत्मनिरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | कांग्रेसने खुद को फिर से मजबूत बनाने को लेकर शुरू किए गए कवायद के रूप में बुधवार को कांग्रेस भवन में प्रमंडलीय परिचर्चा बैठक की। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन विनोद तिवारी ने किया। विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिनारायण प्रसाद प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव तथा पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की मौजूदगी में हुई सांगठनिक समीक्षा बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने और लोगों के बीच पहुंचाने पर चर्चा हुई।

बैठक में सदस्यता प्रणाली पर फिर से विचार करने और संगठन के पदों पर 50 प्रतिशत एसटी, एससी और बैकवर्ड तथा माइनोरिटी को स्थान देने की बात कही गयी। नेताओं ने कहा कि हमें जनता के बीच जाना होगा ताकि संगठन को फिर खड़ा किया जा सके। यह भी कहा गया कि जनसमस्याओं के प्रति कहीं और अधिक संवेदनशीलता दिखानी होगी। बैठक में गढ़वा जिलाध्यक्ष आशीक अंसारी, लातेहार के जिलाध्यक्ष लाल मधुर नाथ शाहदेव, सत्यनारायण सिंह, हृद्यानंद मिश्र, तौफीक, इरफान सिद्दिकी, अजय दुबे आदि मौजूद थे।

तूतू- मैं मैं की नौबत

कांग्रेसभवन में बुलाई गयी प्रमंडलीय परिचर्चा बैठक में संगठन और पार्टी के विधायकों- मंत्रियों द्वारा संगठन की उपेक्षा किए जाने की बात उठाए जाने पर दो गुटों के बीच तू-तू- मैं-मैं की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पार्टी नेता रामाशीष पांडे ने कहा कि संगठन की मदद से पार्टी विधायक बनने वाले लोगों की उपेक्षा के कारण ही आज पार्टी की यह स्थिति बनी है। इसके बाद पूर्व मंत्री के समर्थकों ने उनका विरोध किया। इसके बाद बैठक में हंगामा की स्थिति उत्पन्न हो गयी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिनारायण प्रसाद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रामाशीष को पार्टी से निकालने की घोषणा की। कहा, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।