किसान ट्रैक्टर एजेंसी का उदघाटन
मेदिनीनगर | जेलहाताचौक पर मैसी फार्गुसन ट्रैक्टर के शो रूम किसान ट्रैक्टर एजेंसी का उदघाटन कंपनी के झारखंड प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने शुक्रवार को की। मौके पर उन्होंने कहा कि यहां के किसानों को उच्च तकनीक से बने मैसी फार्गुसन ट्रैक्टर का लाभ मिलेगा। यह कंपनी विश्व की सर्वश्रेष्ठ कंपनी में से एक है। यहां इस जिले में इसका सर्विस सेंटर भी खुल गया है। जहां सर्विसिंग की व्यवस्था किसानों को मिलेगी। इसके लिए फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। एरिया प्रबंधक सुबोध कुमार ने बताया ट्रैक्टर के लाभ के बारे में किसानों को बताया। मौके पर प्रोपराइटर अनिल कुमार सिंह, विधायक विदेश सिंह के प्रतिनिधि मिथेलेश सिंह, ददन सिंह,सुनील कुमार सिंह, नवीन सिंह, कुणाल सिंह,विनोद सिंह समेत 50 से अधिक किसान शहरवासी मौजूद थे।