- Hindi News
- रैकेट के रूप में काम कर रही है सरकार : अर्जुन मुंडा
रैकेट के रूप में काम कर रही है सरकार : अर्जुन मुंडा
मेदिनीनगर | भाजपाकी चुनाव घोषणापत्र समिति ने बुधवार को शहर के विभिन्न संगठनों और एनजीओ के अलावा समाज के बुद्धिजीवियों से मिलकर जन घोषणापत्र के लिए उनकी राय मांगी, ताकि इसके माध्यम से जनोपयोगी योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा सके। चुनावी घोषणापत्र समिति के सह संयोजक सह नेता प्रतिपक्ष अर्जुन मुंडा ने इस संबंध में कहा कि राज्य सरकार रैकेट के रूप में काम कर रही है। इसका उद्देश्य राज्य के संसाधनों को लूटना है। यहां मंत्रियों द्वारा अपराधी गिरोह चलाया जा रहा है। ऐसे कई और मंत्री हैं जिनके ऊपर से पर्दा नहीं उठा है।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियां केवल पैसा खर्च करना जानती है। उनके पास कोर्इ थीम नहीं है। पहली बार साढ़े चार हजार करोड़ के वित्तीय घाटा में चल रही है राज्य सरकार। इसी क्रम में पत्रकारों से बात करते हुए समिति के संयोजक सरयू राय ने कहा कि हमारा उद्देश्य पीपुल्स मेनिफेस्टो के माध्यम से राज्य को एक नया आयाम देना है। समिति ने चैंबर ऑफ कॉमर्स, शिक्षक संघ, चंद्रवंशी समाज, खेलकूद संघ, किसान संघ, पंचायती राज प्रतिनिधि पूर्व सैनिक संघ के अलावा कर्इ अन्य संगठन एनजीओ के लोगों से बात की। इस अवसर पर सांसद वीडी राम, मुख्तयार सिंह, श्याम नारायण दुबे, विशाल सिंह, बालमुकुंद सहाय, प्रेम सिंह के अलावा जिलाध्यक्ष मनेाज सिंह, रघुराज पांडेय, विजय ओझा, शिव कुमार मिश्र आदि मौजूद थे।
व्यवसायी के साथ बैठक करते अर्जुन मुंडा सरयू राय।
घोषणापत्र समिति ने विभिन्न संगठनों से की रायशुमारी