पीएम का पतंजलि योगपीठ ने जताया आभार
मेदिनीनगर. पतंजलियोग पीठ ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किए जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी को अाभार जताया है। पतंजलि योग समिति के राजीव शरण ने बताया कि इसके लिए योगपीठ ने अभिनंदन प्रेषित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस महती उपलब्धि के लिए राष्ट्र का गौरव महानायक की संज्ञा से विभूषित किया है। अभिनंदन में कहा गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी के सार्थक प्रयास के कारण योग विद्या साधना को दुनिया के 193 देशों में से 177 देशों ने समर्थन किया है।