- Hindi News
- इलाज के अभाव में घायल मनरेगा मजदूर की हालत गंभीर
इलाज के अभाव में घायल मनरेगा मजदूर की हालत गंभीर
पांकी. टेंपोदुर्घटना में घायल पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के बोरोदिरी निवासी चलितर भुईयां का इलाज के अभाव में दिन दिन उसकी हालत बिगड़ रही है। परन्तु उसकी सुधी लेने वाला कोई नहीं है। गरीबी के कारण वह अपना इलाज कराने में असमर्थ है। ऐसे में वह घर में ही पड़ा मौत से जूझ रहा है।
तीनदिसंबर को हुई थी दुर्घटना : गततीन दिसंबर को कई मजदूर पलायन कर नैनीताल जा रहे थे। ट्रेन पकड़ने के लिए वे सभी टेंपो से मेदिनीनगर जा रहे थे। इसी दौरान पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ पर पीरी मोड़ के समीप टेंपो पलट गया, इसमें कई मजदूर घायल हो गये थे। दुर्घटना के बाद टेंपो मालिक सलगस निवासी ज्याउल खान ने मजदूरों को इलाज कराने का आश्वासन देकर घटना की प्राथमिकी नहीं करवाने दिया था। परन्तु अब जब चलितर मौत के कगार पर है तो उसके इलाज के लिए पुछने वाला कोई नहीं है। समाजसेवी निरंजन सिंह अन्य गांव वालों के सहयोग से चलितर का इलाज हो रहा हैं। समाजसेवी ने बताया कि अगर प्रशासन द्वारा इलाज के लिए पहल नहीं किया गया तो गांव के ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।