अमानत नदी के पुल के नीचे मिला शव
सदरथाना की पुलिस ने एक महिला के शव को अमानत नदी से बरामद किया है। महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष है।
संबंधित महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी ने आशंका जताते हुए बताया कि चलती ट्रेन से महिला उस समय गिरी होगी जब ट्रेन अमानत नदी के पुल से गुजर रही होगी। यही कारण है कि कटा हुआ शव नदी से बरामद किया गया है। हालांकि देर शाम तक जीआरपी की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी थी।