महिलाओं के लिए टेलरिंग प्रशिक्षण शुरू
एसबीआईके स्तर से स्टेशन रोड में संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में महिलाओं के लिए टेलरिंग प्रशिक्षण मंगलवार को शुरू किया गया।
इसके तहत 28 महिला प्रशिक्षणार्थियों को एक माह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन संस्थान के निदेशक अनिल कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से प्रशिक्षण लेकर महिलाएं स्वावलंबी बन सकती हैं। इसके लिये बैंक उन्हें मामूली ब्याज पर लोन की सुविधा भी प्रदान करता है। मौके पर फेकल्टी जितेंद्र मेहता, जयंत चक्रवर्ती, मीना कुमारी, मणिकांत दूबे मनोज चौधरी उपस्थित थे।