पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन की चपेट में आने से घायल

वाहन की चपेट में आने से घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रमना | रमना-नगरउंटारीएनएच-75 पर बगौंधा चौपाल के पास स्थित पुलिया पर एक ट्रेलर की चपेट में आने से रमना निवासी शंकर यादव का पुत्र संतोष यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए परिजनों द्वारा मेदिनीनगर ले जाया गया। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे के करीब संतोष यादव हाई स्कूल रमना के पास स्थित अपने घर से साइकिल पर सवार होकर दूध पहुंचाने रमना रहा था। इस दौरान बगौंधा चौपाल स्थित पुलिया को पास करने में मेराल की ओर से रहे ट्रेलर की चपेट में गया। इसमें संतोष यादव का दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। बताया जाता है कि ट्रेलर पाटिल कंस्ट्रक्शन का पोपलेन लेकर नगरउंटारी जा रहा था।