बाइक के धक्के से महिला जख्मी
नगरपरिषद मुख्यालय में मुख्यपथ पर बसस्टैंड के समीप बने गड्ढे में तेज गति से रही मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पांडू प्रखंड के दरुआ निवासी बाइक चालक इशा मोहम्मद अंसारी को चोटें आई। वहीं इसके चपेट में आकर उंटारी रोड प्रखंड की मुरमाखुर्द निवासी महिला सुनैना देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसमें उसके दोनों हाथ टूट गए। जख्मी महिला को पास के हनुमान मंदिर के पुजारी रमेश चौबे, कांग्रेस नेता मणिभूषण पांडेय, धर्मेंद्र सोनी, अवधेश सोनी आदि ने सहयोग कर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल भर्ती कराया गया। वहां एमओ डॉ एमएम प्रसाद ने प्राथमिक चिकित्सक के बाद दोनों हाथ में फ्रैक्चर के इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया। जख्मी महिला के पति राजेश्वर रजक बरवाडीह में रेल कर्मचारी है।
जख्मी महिला को देखते ग्रामीण।