पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैदान में 91 प्रत्याशी, वज्रगृह की सुरक्षा में 14 के कार्यकर्ता

मैदान में 91 प्रत्याशी, वज्रगृह की सुरक्षा में 14 के कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभा चुनाव में 91 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद है। पांच विधान सभा सीटों के लिए सभी प्रत्याशी एड़ी-चोटी एककर अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगे रहे। अब इनमें 14 प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्हें प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर भी विश्वास नहीं है और उनके कार्यकर्ता वहां ईवीएम की सुरक्षा में डटे हैं। 25 नवंबर को मतदाताओं ने अपना फैसला सुना दिया है। उनका फैसला ईवीएम में बंद है। वज्रगृह की सुरक्षा में प्रशासनिक तैयारी ऐसी है कि कोई परिंदा भी स्ट्रांग रूम तक जा पाए। बावजूद इसके सभी प्रमुख दलों के कार्यकर्ता 24 घंटे वहां ड्यूटी दे रहे हैं। यहां सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। फिर भी ये कार्यकर्ता एक मिनट के लिए भी हटना नहीं चाहते। छतरपुर विधानसभा से 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। राजद प्रत्याशी मनोज कुमार के कार्यकर्ता सुनील पांडेय अशोक तिवारी 27 नंवबर से ही वहां कैंप किए हुए हैं। इसी तरह मेदिनीनगर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार के कार्यकर्ता अजय सिंह राजेश सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के कार्यकर्ता श्रवण तिवारी कलाम खां, झाविमो प्रत्याशी आलोक चौरसिया के कार्यकर्ता शशि चौरसिया, अंगद चौरसिया और ज्ञानधन चौरसिया वज्रगृह के बाहर शेड में जमे हुए हैं। झाविमो प्रत्याशी के कार्यकर्ता ज्ञानधन चौरसिया का मानना है कि कभी भी कुछ हो सकता है। कार्यकर्ताओं को काउंटिंग तक किसी पर विश्वास नहीं है। इसलिए पहरेदारी में लगे हुए हैं।

पांकी के कांग्रेस प्रत्याशी विदेश सिंह के कार्यकर्ता शंकर साव, भाजपा प्रत्याशी अमित तिवारी के कार्यकर्ता अजय शुक्ला डटे हुए हैं। विश्रामपुर से भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी के कार्यकर्ता सतीश चंद्रवंशी, सूरज कुमार, कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे के कार्यकर्ता शिवनाथ राम अशोक पांडेय, सपा प्रत्याशी शिवपूजन यादव के कार्यकर्ता विजय यादव, बसपा प्रत्याशी अशर्फी राम के कार्यकर्ता विकास कुमार वज्रगृह के निकट ड्यूटी पर जमे हुए हैं। हुसैनाबाद से एनसीपी प्रत्याशी कमलेश सिंह के कार्यकर्ता ललित कुमार सिंह सुरेंद्र कुमार सिंह, भाजपा प्रत्याशी कामेश्वर कुशवाहा के कार्यकर्ता नारायण मेहता, बसपा प्रत्याशी कुशवाहा शिवपूजन मेहता के कार्यकर्ता शैलेंद्र प्रकाश धर्मेंद्र पासवान अपने स्तर से ईवीएम की सुरक्षा में लगे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि डालटनगंज विधान सभा