- Hindi News
- महिलाओं को नेतृत्व क्षमता का मिला प्रशिक्षण
महिलाओं को नेतृत्व क्षमता का मिला प्रशिक्षण
मेदिनीनगर | एनजीओसेसा ने अल्पसंख्यक महिलाओं में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को की गई। संस्था के बेेलवाटिका स्थित कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का उदघाटन परियोजना निदेशक जसबीर बग्गा, शीला श्रीवास्तव जीतेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को अधिकार प्राप्त करने के लिए हमेशा आवाज उठानी होगी। यह तभी संभव है जब वे अपने अधिकार को लेकर सजग रहेंगी। इसके लिए अपने को नेतृत्व करने लायक बनाना हाेगा। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं स्वावलंबन आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। संस्था सचिव कौशिक मल्लिक ने कहा कि भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से यह कार्यक्रम विशेषकर अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए आयोजित किया गया है। प्रत्येेक बैच में छह दिवसीय कार्यक्रम के तहत कुल 300 महिलाओं को नेतृत्व विकास जागरूकता प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में संस्था के संतोष राम, ज्योति टोप्पो, रामानुज दूबे, धमेंद्र सिंह, अरविंद , अजय, दिलीप आदि शामिल थे।