पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपराधियों से मेरा कोई संबंध नहीं : रामलव

अपराधियों से मेरा कोई संबंध नहीं : रामलव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापरिषद सदस्य सह जेवीएम नेता रामलव प्रसाद चौरसिया ने कहा है कि उनपर किसी तरह का आरोप लगाने से पहले मंत्री केएन त्रिपाठी को विचार करना चाहिए था। मंत्री जी बात को तौलकर बोलें। मेरा अपराधियों या आपराधिक गतिविधियों से कोई लेना- देना नहीं रहा है। वे बुधवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।

जिप सदस्य ने कहा कि मंत्री जी भी उन्हें जानते हैं और क्षेत्र की जनता भी जानती है। अपराधियों या हत्यारों से मेरा कोई संबंध नहीं है। ऐसे में उन्हें संरक्षण देने की बात बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि सलतुआ के हत्याकांड से वे खुद मर्माहत हैं। इस मामाले के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए और उन्हें सजा भी मिलनी चाहिए। जिप सदस्य ने कहा कि अभी तक तो चुनाव के परिणाम भी सामने नहीं आये हैं और मंत्री जी का इस तरह की बयानबाजी उनकी हताशा को ही प्रदर्शित करता है। उन्होंने यह भी कहा क्या मंत्री जी अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में इस तरह की घटनाओं को रोक पाये। रामलव प्रसाद ने कहा कि यदि मंत्री अपने आरोप को सिद्ध कर देंगे तो वे अपनी राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लेंगे। इस अवसर पर अयूब अंसारी, मिथलेश गुप्ता, एकराम अंसारी, धीरज, मुश्तकीम अंसारी, शिव प्रसाद साहू, रामसरेख आशीष सिन्हा आदि मौजूद थे।

प्रेसवार्ता करते झाविमो नेता कार्यकर्ता।