पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रबी फसल की बुआई का समय बीता अनुदान के लिए हो रही मारामारी

रबी फसल की बुआई का समय बीता अनुदान के लिए हो रही मारामारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देखा जाए तो बीज मंगाने को लेकर बेसमय की यह तत्परता पूरी तरह से किसानों के नाम पर केवल बीज मंगाने की प्रक्रिया पूरी करने की कार्रवाई भर है। यह केवल खानापूरी है। अब तो किसान बीज लेंगे और ही विभाग या पैक्स अध्यक्षों की मंशा इसे किसानों तक पहुंचाने की ही है। बीज मंगाने के पीछे का सच यह है कि इस पर मिल रहे 90 प्रतिशत के अनुदान के लिए यह सब मारमारी मची है। अनुदान प्राप्त करना ही समय बीत जाने के बाद की यह तत्परता इसकी मुख्य वजह है। लेस्लीगंज डबरा के किसान ध्रुव कुमार सिंह का कहना है कि अब बीज मंगाने का किसानों को कोई लाभ नहीं होने वाला है।

भास्कर न्यूज | मेदिनीनगर

रबीफसल की बुआई का समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक कृषि विभाग रबी फसलों का बीज भी नहीं मंगा पाया है। आश्चर्य की बात यह है कि अब जबकि बीज की जरूरत नहीं रह गयी है, विभाग इसे मंगाने को लेकर तत्पर दिख रहा है। बीज मंगाया जाये या नहीं इसे लेकर विभाग द्वारा पैक्स अध्यक्षों के साथ 4 दिसंबर को बैठक भी की गयी। इसमें सबों ने एक राय से बीज मंगाने की बात कही। हालांकि यह बात भी सामने आयी कि जब तक इसकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी तब तक कथित रूप से वैज्ञानिक तरीके से फसल बोआई का समय (15 दिसंबर तक) भी बीत चुका होगा। लेकिन इसके बाद भी यह निर्णय लिया गया कि रबी फसल का बीज मंगाया जाएगा।

गेहूंसरसों का बीज आएगा

इसबात पर चर्चा के दौरान कुछेक किसानों ने जब यह बात रखी कि सुखाड़ की स्थिति में जबकि सामान्य नमी की स्थिति भी खेतों में नहीं है, समय बीत जाने पर फसल लगाना मुनासिब नहीं होगा तो पैक्स अध्यक्षों ने उनकी बात पर कोई तवज्जो नहीं दिया। और यह तय किया गया कि पहले से पांच फसलों की जगह अब केवल दो ही बीज मंगाये जाएंगे। गेहूं और सरसों के बीज के लिए ड्राफ्टिंग करने की बात कही गयी। 2100 क्विंटल गेहूं और 1000 क्विंटल सरसों के बीज मंगाए जा रहे हैं।

क्याकहना है डीएओ का

बीजसमय पर नहीं आने और अब जबकि दो-चार दिन ही बुआई का समय शेष रह गया है बीज मंगाने की प्रक्रिया शुरू करने के औचित्य पर जिला कृषि पदाधिकारी नरेश कुमार चौधरी अपनी ओर से कुछ कहने के बजाये इसे पैक्स अध्यक्षों की मर्जी की बात कहते हैं। उनका कहना है कि पैक्स अध्यक्षों ने बीज मंगाने का निर्णय लिया है। बीज मंगाने में देरी की वजह चुनाव और 25 नवंबर तक बीज की दर निर्धारित नहीं होना रह