पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोक अदालत के प्रति जनता का रुझान पॉजीटिव : पीडीजे

लोक अदालत के प्रति जनता का रुझान पॉजीटिव : पीडीजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयलोक अदालत के प्रति जनता आकर्षित हुई है। यह सब मीडिया के कारण ही संभव हो पाया। ये बातें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश किशोर कुमार श्रीवास्तव ने कही। वे अपने कार्यालय वेस्म में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में गरीब जनता को फायदा पहुंचा है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत गरीब जनता के लिए वरदान है, क्योंकि अमीर लोग हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट तक चले जाते हैं। किंतु गरीब अदालती कार्रवाई से काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में लोक अदालत उनके लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि इस बार 27 साल पुराने मुकदमे का निष्पादन लोक अदालत में किया गया, जबकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि प्रीलिटिगेशन के मामले जो लंबे समय से लंबित चले रहे हैं उन्हें समझौते के आधार पर हल किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दो लाख 18 हजार 85 मामलों का निष्पादन किया गया। यह बड़ी बात है। यह सब प्रचार-प्रसार के कारण ही संभव हो सका।