पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगोष्ठी का आयोजन 23 से

संगोष्ठी का आयोजन 23 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | यूजीसीसंपोषित राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन गुरुतेग मेमोरियल हॉल परिसर में 23 24 फरवरी को किया जाएगा। संगोष्ठी का विषय भारत में आदिवासी विकास मुद्दा और चुनौतियां होगा। यह जानकारी संगोष्ठी के आयोजन समिति के सचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस संगोष्ठी में देश भर से कई विद्वान भाग लेंगे। साथ ही 28 जनवरी तक शोध पत्र जमा किया जा सकेगा। इसके लिए सहभागिता शुल्क भी निर्धारित किया गया है। शिक्षकों से 700, शोधार्थी से 400 और सामान्य छात्र से 280 रुपए लिया जाएगा। शोध पत्र दो हजार शब्द में होना चाहिए जबकि 300 शब्द में सारांश होना चाहिए।