प्रभावी शिक्षण को लेकर कार्यशाला 16 से
मेदिनीनगर | माध्यमिकइंटरमीडिएट स्तर पर शिक्षा में गुणात्मक सुधार और मूल्यांकन के उन्मुखीकरण को लेकर शिक्षा विभाग ने चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया है। इस कार्यशाला के तहत अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास और राजनीति शास्त्र जैसे विषय के बारे में मास्टर ट्रेनर शिक्षकों को विभिन्न पहलुओं के बारे में बताएंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिले के सभी हाई स्कूल, इंटर महाविद्यालय तथा कस्तूरबा विद्यालय के प्राचार्य वार्डन को सभी शिक्षकों व्याख्याताओं को कार्यशाला में भेजने का निर्देश दिया है। 16 को माध्यमिक इंटर दोनों के शिक्षकों के लिए अंग्रेजी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 17 दिसंबर को माध्यमिक के शिक्षकों के लिए विज्ञान गणित तथा 18 दिसंबर को इंटर के लिए अर्थशास्त्र इतिहास तथा 19 दिसंबर को इंटर के ही शिक्षकों के लिए भूगोल राजनीति शास्त्र विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।