नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन कल से
मेदिनीनगर | शहरके लोगों को दस दिनों तक लगातार नि:शुल्क योग शिविर का लाभ मिल सकेगा इसे लेकर नदी किनारे स्थित अग्रसेन भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा। पतंजलि योग, महिला पतंजलि मारवाड़ी अग्रवाल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयेाजन किया गया है। शिविर का आयोजन 12 से लेकर 21 दिसंबर तक किया जाएगा। सुबह छह बजे से आठ बजे तक मोटापा मधुमेह के रोगियों को इस शिविर में विशेष योग की विधि की जानकारी दी जाएगी। जिला प्रभारी प्रमाेद ने बताया कि इसके अतिरिक्त 17 से 35 वर्ष के युवाओं के लिए 24 से 26 दिसंबर, 8 से 16 वर्ष के बच्चों के लिये बाल संस्कार शिविर 27 से 30 तक और हृदय उच्च रक्त चाप से पीड़ित लोगों के लिये तीन से नौ जनवरी तक याेग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में भाग लेने के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। सभी शिविरों के आयोजन में युवा भारत, किसान पंचायत भारत स्वाभिमान के कार्यकर्ता सहयोगी के भूमिका मे रहेंगे।