विज्ञान मेला 19 को
मेदिनीनगर | बीसीसीमिशन स्कूल में 19 दिसंबर को विज्ञान मेला का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में डीईओ रतन कुमार महावर ने सभी उवि के प्राचार्यों को अपने स्कूल से दो-दो प्रतिभागी शामिल करने का निर्देश जारी किया है। प्रतिभागी विज्ञान आधारित अपने मॉडल के साथ शामिल होंगे। बिड़ला औद्योगिक तथा प्रौद्योगिक संग्रहालय भारत सरकार कोलकाता के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय इस विज्ञान मेला में प्रदर्श को लेकर विषय भी निर्धारित किए गए हैं। मुख्य विषय चिर स्थायी विश्व के लिए विज्ञान एवं गणित है।