मानव अधिकार दिवस पर गोष्ठी
मेदिनीनगर | बेरोजगारसंघर्ष मोर्चा ने अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर विचार गोष्ठी का अायेाजन किया। इसकी अध्यक्षता करते हुए उदय राम ने कहा कि जिंदगी में सम्मान और आजादी का अधिकार ही मानवाधिकार है। उन्होंने कहा शोषण, दमन और बलात्कार जैसी घटनाओं को लेकर आंदोलन करने की जरूरत है ताकि आम आदमी के अधिकारों की सुरक्षा हो सके। इस अवसर पर नरेश महतो, धर्मदेव यादव, शिवनाथ, दुखी, अजय तिवारी, इमरान अहमद, राम प्रवेश आदि मौजूद थे।