मानदेय की अनियमितता समाप्त करने की मांग
मेदिनीनगर | प्रगतिशीलपारा शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को आवेदन देकर रसोईया के अनियमित मानदेय भुगतान को नियमित करने तथा एमडीएम की राशि आवंटन में विसंगति को दूर करने की मांग की है। अभय द्विवेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से मिलकर उनके समक्ष अपनी बातें रखी। उन्हें दिए गए मांगपत्र में पारा शिक्षकों ने छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति, पोशाक, पुस्तक और साइकिल उपलब्ध कराने की बात भी कही है। प्रतिनिधिमंडल में रवींद्र सिंह, मनोज मेहता, केके मिश्र, रंजीत जायसवाल, मिथिलेश दूबे, नवल पांडेय, रवींद्र ठाकुर, चनेश्वर महतो, सत्येंद्र उरांव, दिनेश शुक्ला, दामोदर चौधरी, जितेंद्र तिवारी तथा अरूण दूबे चंद्रशेखर शामिल थे।