टेंपो के धक्के से राहगीर गंभीर
विश्रामपुर | रेहलामहिला मंडल मोड़ के समीप एनएच 75 पर तेज गति से जा रहे टेंपो के धक्के से एक अधेड़ उम्र का राहगीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय पुलिस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने जख्मी के सिर में लगी गंभीर चोट को देखते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु मेदिनीनगर रेफर कर दिया। जख्मी के होश में आने पर उसकी पहचान उरसुला ग्रामवासी अति निर्धन यमुना पासवान के रूप में हुई। जख्मी को इलाज करा रहे छोटे भाई गंगा पासवान नगर पार्षद विश्वनाथ राम ने बताया कि मेदिनीनगर में अस्पताल के चिकित्सक ने सीटी स्कैन रिपोर्ट की जांच के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची ले जाने का निर्देश दिया है। उधर रेहला थाना पुलिस ने टेंपो को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
अस्पताल में इलाजरत जख्मी को देखते नगर पर्षद।