पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा के निधन पर बंद रहा विद्यालय

छात्रा के निधन पर बंद रहा विद्यालय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर | नावाबाजारप्रखंड अंतर्गत रजहारा पंचायत के चचेन्हा ग्राम के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय की आठवीं की मेधावी निर्धन छात्रा मनोरमा कुमारी (13 वर्ष) की मंगलवार रात तेज बुखार से मौत हो गई। तीन रोज पहले से इसका स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर रात में सदर अस्पताल मेदिनीनगर ले जाने के क्रम में मौत हो गई। मृतक छात्रा की माता रामापति देवी मिडिल स्कूल में रसोईया का काम करती है। इधर असामयिक मौत पर विद्यालय में बुधवार को शोक सभा आयोजित किया गया। इसमें हेडमास्टर सतीश कुमार,रजहारा के मुखिया मनोज प्रजापति, शिक्षक रामप्रवेश मेहता स्कूल के अन्य शिक्षिकाएं स्कूली छात्र-छात्रा ने दो मिनट का मौन रखा।



इसके बाद विद्यालय में आकस्मिक छुट्टी दे दी गई है। वहीं मुखिया, हेडमास्टर तथा शिक्षक परिवार ने मृतका छात्रा के घर जाकर उसके पिता भरत राम सहित शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।