पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीआरपीएफ कैंप में तार काट कर घुसा युवक, पकड़ाया

सीआरपीएफ कैंप में तार काट कर घुसा युवक, पकड़ाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीआरपीएफ कैंप में तार काट कर घुसा युवक, पकड़ाया

मेदिनीनगर | जीएलएकॉलेज स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर में शनिवार को तड़के एक व्यक्ति बाउंडरी का तार काट कर प्रवेश कर गया। इसके बाद संतरी ने जब रोकने का प्रयास किया तब वह युवक उससे भी उलझ गया। इसके बाद संतरी ने सीटी बजा कर अन्य पुलिसकर्मियों को बुला कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई।

अधिकारियों ने उससे पूछताछ कर शहर थाना को सौंप दिया है। इस संबंध में सीआरपीएफ 134 बटालियन के कमांडेंट सतीश लिंडा ने बताया कि गोरीयाही गांव का जीतेंद्र उरांव नाम का व्यक्ति सुबह पांच बजे कैंप परिसर में तार काट कर प्रवेश कर गया। मगर प्रतिनियुक्त संतरी ने उसे देख लिया, जिस वजह से वह पकड़ा गया। उसके प्रवेश करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि पकड़े गए युवक का ससुराल छीपादोहर में है।

खबरें और भी हैं...