दिनदहाड़े महिला से छिनतई
शहरथाना क्षेत्र के अतिव्यस्त ओवरब्रिज जेलहाता पर शनिवार को अपराधियों ने एक महिला का सोने का चेन छीन लिया और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार अाबादगंज निवासी विजय सिंह अपनी प|ी गीता देवी को मोपेड पर बैठाकर बाजार जा रहे थे। इसी क्रम में ओवरब्रिज पर एक बाइक सवार दो लोग उनके वाहन का रास्ता रोककर गीता देवी के गले से चेन छीन लिया।
इस घटना से मोपेड गिर गया। इसमें विजय सिंह उनकी प|ी को चोट आई है। गीता देवी को सिर में गंभीर चोट आई है। सिर फूट गया है। वहीं कई जगह चोटें आई हैं। उनका इलाज सदर आस्पताल में किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। सिंह ने बताया की अपराधियों ने करीब 40 हजार रुपए मूल्य का सोने का चेन छीना है।
थाना प्रभारी एसके मालवीय ने बताया कि पुलिस महिला का बयान लेने सदर अस्पताल पहुंची थी, लेकिन महिला तब तक इलाज कराके घर जा चुकी थी। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। पूरा मामला महिला से बात करने के बाद ही सामने सकेगा।