चनया की टीम की जीत से शुरुआत
मेदिनीनगर | मांअंबे क्रिकेट क्लब पिपरा उद्घाटन मैच के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन फीता काट कर झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ऊर्फ बबलू सिंह ने किया। उदघाटन मैच नोगढ़ बनाम चनया के बीच खेला गया। नोगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 15.4 ओवर में 113 रन का स्कोर खड़ा कर पाई, जिसके जवाब में चनया की टीम ने यह मैच 12.4 ओवर में ही 116 रन बना लिया और यह मैच 4 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ मैच रहे चनया के पुरुषोत्तम ने शानदार 3 छक्के और एक चौका के बदौलत 30 रन बनाए और 3 विकेट हासिल कर अपने टीम को जीत दिलाई। इस अवसर पर बबलू सिंह ने कहा की हार से हताश नहीं होना चाहिए। मौके पर सोनू सिंह,शिव सिंह, पंचायत समिति नंददेव यादव, ओम प्रकाश पांडेय, राजेंद्र सिंह, ज्ञानसागर शुक्ला सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।