मां से मांगा विद्या का वर
विद्याकी देवी मां सरस्वती की पूजा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धापूर्वक धूमधाम से मनाई गई। पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण सस्थानों में विद्या की देवी की पूजा की गई। इधर शहर के हाउसिंग कॉलोनी में छात्र-चेतना विकास संघ, अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास, नि:शक्त स्कूल, संत मरियम स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल सहित कई क्लबों में मां की पूजा धूमधाम से की गई। कई जगह भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया।
पंडालोंमें विराजी मां
प्रखंडक्षेत्र में सरस्वती पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की गई। स्कूलों के साथ-साथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं चौक चौराहा पर पूजा पंडाल बना कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। सरस्वती पूजा को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। बच्चे पूरी तरह सज धज कर स्कूल पहुंचे तथा पूजा में पूरे उमंग के साथ भाग लिया। सरस्वती पूजा के दौरान पूरा प्रखंड क्षेत्र भक्ति में गीतों से गूंजता रहा।
चैनपुरमें जयकारे गूंजे
मांशारदे की प्रतिमा विभिन्न मंदिरों, सरकारी संस्थानों, स्कूल चौक-चौराहों पर स्थापित की गई। स्कूली बच्चों ने अपनी किताबें कलम मां शारदे के समक्ष रख कर उनकी भी पूजा-पाठ की। इस मौके पर बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना की तथा उनके जयकारे लगाए।