पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रखंड कार्यालय में चोरी अज्ञात पर मामला दर्ज

प्रखंड कार्यालय में चोरी अज्ञात पर मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | अज्ञातचोरों ने प्रखंड कार्यालय का ताला तोड़कर रविवार की रात कंप्यूटर रूम से दो मॉनीटर, दो माउस, दो की-बोर्ड एक सीपीयू चुरा ले गए। घटना की जानकारी सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद हुई। चोरों द्वारा जीपीएस के कार्यालय कक्ष बीएओ का कमरा कंप्यूटर कक्ष बीडीओ के चेंबर का ताला तोड़ा गया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेदिनीनगर से खोजी कुत्ता भी मंगवाया गया पर बारिश हो जाने से चोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका। इस बाबत एसआई कुणाल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में लगता है कि अपराधी प्रवृत्ति के लड़कों द्वारा चोरी की गई है। वैसे जांच की जा रही है कि क्या कोई महत्वपूर्ण कागजात भी चोरी हुई है।



फोटो : 18