पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन धराए, लूट का सामान बरामद

तीन धराए, लूट का सामान बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुरपुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। 11 दिन के भीतर स्कार्पियो जेवरात लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए सामान भी बरामद कर लिया गया है। यह जानकारी डीएसपी प्रभात रंजन बरवार डीएसपी हेडक्वार्टर अजय कुमार ने संयुक्त रूप से दी। बरवार ने बताया कि 9 सितंबर की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सुल्तानी घाटी में छत्तीसगढ़ के राजपुर बलराम के राहुल कुमार सिंह की स्कार्पियो की लूट हुई थी। इसमें अमित कुमार सोनी, मीना सोनी, दीनानाथ सोनी, ईश्वरी सोनी आशा देवी सवार थे। ये सभी गया पिंड दान करने जा रहे थे। तभी इनके जेवरात, नकदी समान के साथ स्कार्पियों की लूटपाट कर अपराधी भाग निकले थे। डीएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एक टास्क फोर्स गठित की गई। इसमें डीएसपी समीर तिर्की, पुलिस निरीक्षक बाल्मीकि कुमार छतरपुर थाना प्रभारी रामचंद्र महतो शामिल थे। डीएसपी ने बताया कि पुलिस टीम मोबाइल ट्रेस कर अपराधियों को पकड़ने में सफलता पाई।

कैसेहुई गिरफ्तारी : पुलिसटीम को पता चला कि अपराधियों की शक्ल का दो-तीन लड़का छतरपुर के एक गांव में देखे गए हैं। इसके बाद पुलिस यहां से जो सुराग मिला, उसके आधार पर छत्तीसगढ़ के खरसिया रायगढ़ से आरोपी कुंडल उर्फ कुंदन गुप्ता को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर लूटी गई स्कार्पियो बिहार के औरंगाबाद जिला के वारुन से बरामद की गई। पुलिस ने जब दबाव बनाया तब लूटपाट में शामिल दो अन्य अपराधियों को छतरपुर से पकड़ा गया।

तीनराज्य के अपराधी हैं शामिल

डीएसपीने बताया कि इस लूटकांड में तीन राज्य के अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आई है।

डीएसपी ने बताया कि अपराधी लूट के बाद रायगढ़ छत्तीसगढ़ में कुछ दिन बिताए। जबकि स्कार्पियो लूट के समान बारुन से बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को काफी गंभीरता से देख रही है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं।

कौन-कौन हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ से हरिहरगंज के कुंडल प्रसाद गुप्ता को जबकि छतरपुर नौडीहा थाना के तरीडीह निवासी मुस्लिम अंसारी लठेया छतरपुर के आशीष कुमार गुप्ता को इस मामले में पुलिस ने छतरपुर से गिरफ्तार किया

क्या-क्याहुई बरामदगी

लूटीगई सफेद रंग की स्कार्पियो, सोने की अंगूठी एक पीस, चांदी की पायल दो जोड़ा, एक गैस सिलेंडर, स्टील का वर्तन, कपड़ा, पिंड दा