- Hindi News
- विकास करने वाले को चुनें अपना प्रतिनिधि : सुरेंद्रनाथ
विकास करने वाले को चुनें अपना प्रतिनिधि : सुरेंद्रनाथ
मेदिनीनगर | चुनावीसमय में जनता अपने विवेक का इस्तेमाल कर सही जनप्रतिनिधि का चुनाव करें। आने वाला चुनाव क्षेत्र की जनता केे लिए परीक्षा की घड़ी है। ये बातें भाजपा के सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र नाथ पाठक ने कही। वे विश्रामपुर नावा बाजार प्रखंड के गांवों के दौरे क्रम में तुलबुला में मेंं बोल रहे थे। जनसंर्पक अभियान के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि यह काफी दुखद स्थिति है कि वर्षों जनप्रतिनिधि रहने वाले लोग भी इस क्षेत्र के विकास के प्रति ईमानदार नहीं रहे। लोगों का केवल इस्तेमाल किया गया।
ठगी गयी जनता आज भी अपने लिए विकास समृद्धि की राह तलाश रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता को सोच समझकर अपने मत का इस्तेमाल करना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छत्रछाया में राज्य में बहुमत और विकास की सरकार के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर जनता अपने विकास की नयी इबारत लिखने का काम करे। उन्होंने रबदा, कंडा और तुकबेरा गांव का भी भ्रमण किया। इस अवसर पर उनके साथ मीना देवी, राजमति देवी, मुकेश पाठक, कुंती देवी, छोटू सिंह, बलराम गुप्ता आदि मौजूद थे।