पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरूकता से ही मिटेगी गरीबी : दिलीप

जागरूकता से ही मिटेगी गरीबी : दिलीप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवानेता दिलीप सिंह नामधारी ने चैनपुर प्रखंड के बसरियाकला चान्दो पंचायतों के ग्राम बसरिया हरिजन टोला, सेमरहट, दोकरा हरिजनटोला, चान्दोहरिजनटोला, भुइयांराजा, तुरियाभंडार खुरा का तूफानी दौरा किया। दिलीप सिंह नामधारी ने दर्जनों मोटरसाइकिल सवार कार्यकर्ताओं सहित स्वयं भी मोटरसाइकिल चलाकर स्थानीय जनता से संपर्क किया। दिलीप ने जनता को समझाया कि जबतक आपलोग मतदान में जागरूक नहीं होंगे, तब तक आपकी गरीबी नहीं मिट सकती।

उन्होंने यह भी कहा कि वोट लेने के लिए विभिन्न पार्टियां तरह-तरह की नाटकबाजी करती है। कोई जात के नाम पर वोट मांगता है तो कोई धर्म के नामपर। वोटों को खरीदने के लिए पैसे शराब का इस्तेमाल किया जाता है जिसके चलते निर्वाचित होने वाले लोग जनता के प्रति जिम्मेवार नहीं होते। अब समय गया है कि जनता अपने सर्वांगीण विकास के लिए धनबल, बाहुबल, सांप्रदायिकता एवं धार्मिक उन्माद से ऊपर उठ कर मतदान करे। उन्होंने कहा कि मेरे पिता इन्दर सिंह नामधारी ने इसी तरह के आदर्श चुनावों की नींव डाली थी जिसको आज प्रदूषित किया जा रहा है।

उन्होंने जनता से पुरजोर आग्रह किया कि वे हमारा साथ दें और मैं उनके हरेक दुःख-सुख में साथ रहकर उनके विकास के मार्ग को प्रशस्त करूंगा। इस दौरे में दिलीप सिंह नामधारी के साथ राजकुमार वर्मा, विनोदराम, सुनीलराम, राजुराम, अरूण सिंह, विजय सिंह, मुन्ना शुक्ला, दिनेश सिंह, राजेश्वर सिंह, जुमन अंसारी, शैनुलमियां, राजदेव सिंह, बच्चुराम, अरविंदराम, छठुराम, जमुनाराम, नवल सिंह, नंदकिशोर सिंह, नौशाद अंसारी, नीतीश सिंह, सोनूकुमार, प्रमोद सिंह, भरदुल सिंह, विरेन्द्र सिंह, धानोदेवी, दशरथ सिंह, विशुनदेव सिंह, नरेन्द्र चौबे, सतीश तिवारी, सूरजदेवराम, बेनीराम, भीम सिंह, ब्रजभूषण चौबे, सुधीर यादव आदि लोग शामिल थे।