आवास चयन में अनियमितता की शिकायत
मेदिनीनगर | सदरप्रखंड पोलपोल के ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर पीआईपी योजना के तहत आवास चयन में अनियमितता की शिकायत की है। ग्रामीणों ने दिये गये आवेदन में ऐसे 26 लोगों का नाम दिया है ,जिनके बारे में यह कहा गया है कि उन्हें आवास देकर गरीबों को आवास से वंचित किया गया है। शिकायत करने वालों में रामानुज तिवारी, गिरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, सुंदर भगत, प्रदीप सोनी, उपेंद्र कुमार का नाम शामिल हैं।