दुर्गा पूजा पर होगा नाटक का मंचन
मेदिनीनगर | दुर्गापूजाके शताब्दी वर्ष में दुर्गाबाड़ी पूजा समिति की ओर से एक बृहत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कजरी के समाजसेवी शंकर दयाल शर्मा इस बार मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने का पूरा खर्च वहन करेंगे। मूर्तिकार सुकुमार पाल प्रतिमा बना रहे हैं। शालिनी बोराल के नेतृत्व में रंगोली का कार्य अपने अंतिम चरण में है। युगल किशोर द्वारा दिये गए परिसर में मेले का आयोजन होगा। मेले में शहरवासी विभिन्न प्रकार के स्टाल का आनंद उठा सकेंगे। शहर वासियों के मनोरंजन के लिए सुमित भट्टाचार्य के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर मासूम आर्ट ग्रुप द्वारा नाटक राज पाट का मंचन किया जाएगा।
फोटो : 20